उमरिया 17 अक्टूबर - मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय महिला, पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय आदर्श महाविद्यालय में जिले के आठ शासकीय महाविद्यालयों के लिए आयोजित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीन पुरुष आदर्श, रण विजय,चंदिया कॉलेज एवं चार आदर्श, रण विजय,नौरोजाबाद,चंदिया कॉलेज की महिला टीमों ने अपनी सहभागिता दी।
आदर्श कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ नियाज अहमद अंसारी, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक ऋषि राज पुरवार शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, जितेंद्र कुमार क्रीड़ा अधिकारी अग्रणी महाविद्यालय उमरिया, आयोजक महाविद्यालय से क्रीड़ा प्रभारी रेम सिंह हटीला,संगठन सचिव महेंद्र कुमार कनौजिया क्रीड़ा अधिकारी,डॉ अरुणेंद्र बहादुर सिंह प्रशासनिक अधिकारी एवं मंच संचालन समिति प्रमुख डॉ राजीव तिवारी के संचालन में किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच रणविजय महाविद्यालय एवं चंदिया महाविद्यालय की महिला टीम के बीच हुआ। इसी प्रकार अन्य मैच आदर्श महाविद्यालय,नरोजाबाद महाविद्यालय एवं रणविजय महाविद्यालय,चंदिया कॉलेज की महिला पुरुष टीमों के बीच हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रणविजय महाविद्यालय विजेता एवं आदर्श महाविद्यालय उपविजेता रही। इसी प्रकार महिला वर्ग में नरोजाबाद महाविद्यालय विजेता, रणविजय महाविद्यालय उपविजेता रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान ही चयन समिति एवं निर्णायकों द्वारा संभाग स्तर के लिए उमरिया जिले की टीम का गठन भी किया गया।
