कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े द्वारा 20 नवम्बर 2026 "देव उठनी ग्यारस" के अवसर पर प्रबल बाल विवाह होने की संभावनाओं को देखते हुए जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला अधिकारीयों एवं ब्लाक अधिकारीयों को उत्तरदायित्व सौंपे हैं।
कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने, रैली निकालने, बाल विवाह न होने की शपथ दिलाने, स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव के समूह में चर्चा कर बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रयार करने आदि के उत्तरदायित्व सौंपे हैं।
बाल विवाह की रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
बाल विवाह की सूचना प्राप्त करने के लिए जिला एवं बालक स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं।
जिला स्तर पर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संपर्क नंबर 07364-22639, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक संपर्क नंबर 181 एवं 07364-299200, चाईल्ड लाईन 1098/112 कन्ट्रोल रूम स्थापित किया हैं।
इसी प्रकार ब्लाक स्तर पर कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना शाजापुर मोनं. 9926710988, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरछा मोनं. 8435687015, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना पोलायकलां मोनं. 7999877746, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मो. बड़ोदिया मोनं. 9111490280, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना शुजालपुर मोनं. 9340733421 तथा कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कालापीपल मोन. 9926400531 पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया हैं।