सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय पिपरई जिला अशोकनगर में प्रातः 11:00 बजे से युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है

इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां- जैसे चेकमेट सर्विसेज, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक, मदरसन सम्मी, एलाइड रिसोर्स मैनेजमेंट, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड, सहयोग मल्टीस्टेट, भारतीय जीवन बीमा निगम अशोकनगर आदि शामिल होंगी इनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वी /12वी/स्नातक है और 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है युवा संगम में आकांक्षी युवाओ को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही

युवा संगम में संबंधित विभागो द्वारा अलग अलग स्वरोजगार/ हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही ऐसे विभाग जिनमे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना संचालित होती है. उनके हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरण किया जायेगा। युवा संगम में शासन आदेशानुसार युवक युवतियो को वित्तीय साक्षरता की जानकारी देने की व्यवस्था की जा जाती हैं। साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई जावेगी कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले आकांक्षी युवा गूगल लिंक https://forms.gle/C7oRTQgwY2PkXRap6 आवेदन कर सकते है।